पहले-पहले मतदान करने जा रहे युवाओं के मन में कई तरह के सवाल भी उठते हैं। फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर तो कई तरह के सवाल उठाए जाते हैं और मामला कोर्ट तक जा चुका है। इस कारण ईवीएम से वोटिंग से लेकर काउंटिंग तक के सभी बड़े सवालों के जवाब जानने जरूरी हैं। तो यहां जानते हैं मतगणना के बारे में...
- वोटों की गिनती यानी मतगणना (Counting Of Votes) कैसे होती है?
वोटों की गिनती इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट (ETPB) और पोस्टल बैलट (PB) की गणना से शुरू होती है। ये वोट RO की सीधी निगरानी में गिने जाते हैं। इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट (ETPB) और पोस्टल बैलट (PB) की गणना के शुरू होने के आधे घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) में डाले गए वोटों की गणना शुरू हो सकती है, भले ही पोस्टल बैलेट की गणना पूरी नहीं हुई हो। 14 ईवीएम में डाले गए वोट की गिनती हो जाने पर एक राउंड की काउंटिंग पूरी मानी जाती है और हर राउंड का रिजल्ट घोषित किया जाता है।
Tags
education